निगम आयुक्त का सन्देश
मैं इस शहर के नागरिकों एवं निगम की टीम के जज्बे को सलाम करता हूँ और यह मानता हूँ कि यह शहर हमेशा विकास और चुनौतियों को सकारात्मक रूप से लेता हैं, इसी का नतीजा हैं कि यह प्रतिवर्ष स्वच्छता में देश में अपना स्थान बनाने में समर्थ रहा हैं |
मैं मानता हूँ कि मेरी टीम अनुशासन, ईमानदारी एवं सख्त प्रशासन के साथ संवेदनशीलता के समन्वय से छिंदवाडा नगर निगम अपनी सेवा और कार्यों से फिर से देश में अपना स्थान बनायेगा |
नागरिक सेवा एवं समय सीमा में उनकी दैनिक समस्याओं का निराकरण करना ही मेरी प्राथमिकता हैं| निगम की सकारातमक छवि, ईमानदार और पारदर्शी कार्यशैली से देश में अपना श्रेष्ठ स्थान बनाना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा| आशा हैं कि आप सभी हमेशा अपना अमूल्य सहयोग नगर निगम छिंदवाडा को देते रहेंगे|
जय हिन्द!
राहुल सिंह
आयुक्त, नगर पालिक निगम, छिंदवाडा